कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022: छात्राओं को मुफ्त में मिलेगी स्कूटी ,ऐसे करें आवेदन

Kalibai Scooty Yojana 2022 Online Form”Kalibai Scooty Yojana 2022 Last Date”Kalibai Scooty Yojana 2022 Online apply”कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना 2022″कालीबाई स्कूटी योजना 2022.sarkari result
कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना : यह योजना राजस्थान राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी है। जिस का ध्येय प्रदेश की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी माध्यमिक कक्षाओं की मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करना है। जिस से उन्हें और उनके माता पिता को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिले। राज्य में सभी बालिकाओं को शिक्षा मिल सके और सभी शिक्षित हों इस सोच के साथ राज्य सरकार द्वारा उठाया गया ये कदम सराहनीय है। राज्य सरकार ने इस के अलावा भी अन्य छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई हैं। जिस के माध्यम से सरकार शिक्षा में आने वाली हर बाधा को दूर करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आप को बता दें की कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना खासकर बालिकाओं को ध्यान में रखकर लायी गयी है।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022
- इस योजना की शुरुआत 24 दिसंबर 2020 को की गयी थी। राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी ये योजना प्रदेश की सभी माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाती और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 में जिन बालिकाओं का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 12 वीं कक्षा में न्यूनतम 65 प्रतिशत और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 12 में न्यूनतम 75 % अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण किया हो तो उन्हें योजना के तहत स्कूटी प्रदान की जाएगी। आप को बता दें की अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग की बालिकाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं उन्हें भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत लगभग 10050 बालिकाओं को प्रतिवर्ष स्कूटी प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इस के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 highlights
योजना का नाम | कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना |
राज्य का नाम | राजस्थान |
लांच हुई | राजस्थान सरकार द्वारा |
सम्बंधित विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग |
उद्देश्य | शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है |
लाभ | छात्राओं को स्कूटी प्रदान करना |
लाभार्थी | राजस्थान की माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राएं (एससी / एसटी / अल्पसंख्यक /ईवीएस) |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | rajasthan.gov.in |
मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का उद्देश्य
- इस योजना की शुरुआत करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश की सभी बालिकाओं को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करने हेतु उन्हें स्कूटी प्रदान करने का निर्णय लिया है । योजना के माध्यम से राज्य सरकार बालिकाओं की पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। जैसा की हम जानते हैं की आज भी समाज में काफी जगह बालिकाओं को बहुत ज्यादा शिक्षित करने का चलन नहीं है। जिस के पीछे बहुत से कारण हैं जैसे की आर्थिक तंगी , शिक्षा का अभाव व अन्य सामाजिक समस्या जिसकी वजह से परिवार वाले बेटियों को आगे नहीं पढ़ाते। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार ने ये फैसला लिया है। जिस से सभी मेधावी बालिकाएं अपनी शिक्षा पूरी कर सके। स्कूटी मिलने से उन्हें कॉलेज आने जाने के लिए अब कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर अब उनके अभिभावक भी निश्चिन्त रह सकेंगे। इस से उनकी शिक्षा संबंधित अन्य बढ़ाएं भी कम हो जाएंगी। कुल मिलाकर अब बालिकाएं आसानी से आगे पढ़ पाएंगी।
कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना से लाभ
- kalibai bheel medhavi Chatra scooty Yojana 2022 के माध्यम से सभी मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।
- इस के माध्यम से उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाएं जो पैसे की तंगी के चलते नहीं पढ़ पाती थी वो भी अब आसानी से पढ़ सकेंगी।
- प्रतिवर्ष 10 हजार से अधिक बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- राजस्थान स्कूटी योजना के तहत मिलने वाली स्कूटी का लाभ बालिकाओं को मिले इसे सुनिश्चित करने के लिए इसे 5 वर्ष तक न बेचा जा सकता है और न खरीदा जा सकता है।
- स्कूटी के साथ 2 लीटर पेट्रोल , एक हेलमेट , 5 साल का तृतीया पक्षकार बीमा , और मुफ्त पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही परिवहन का खरचा भी सरकार द्वारा देय होगा।
योजना में पात्रता शर्तें
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana में आवेदन करने के लिए आप को इस योजना के लिए अपनी पात्रता सिद्ध करनी होगी। आप को योजना के अंतर्गत निर्धारित की गयी कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। जिस के लिए आप का इन पात्रता सह्रतों को जानना आवश्यक है। आइये इन शर्तों के बारे में जानते हैं।
- इस योजना के तहत सिर्फ बालिकाएं ही पात्र होंगी।
- बालिका राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका राजस्थान के एससी , एसटी , ईबीसी व अल्पसंखयक वर्ग से संबंधित होनी चाहिए।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12 वीं की कक्षा में न्यूनतम 65 % प्रतिशत अंक अनिवार्य है।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12 वीं की परीक्षाः में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
- बालिका ने किसी भी राजकीय या निजी विद्यालय में नियमित अध्ययन किया हो।
- आवेदिका महाविद्यालय में भी नियमित अध्ध्ययनरत होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली बालिका के माता पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यदि आवेदन करने वाली बालिका को योजना लागू होने से पहले किसी अन्य योजना के अंतरगत स्कूटी लाभ प्राप्त हो चूका है तो ऐसे में उसे अब ये योजना के लिए पात्र नहीं मन जाएगा।
- अगर कक्षा 10 के आधार पर बालिका को स्कूटी प्राप्त हुई है तो इस योजना में उस बालिका को 12वीं कक्षा के अंक के आधार पर 40000 रुपए की धनराशि प्राप्त होगी।
- TAD विभाग या शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना का लाभ वो बालिकाएं ले सकती हैं जिनके माता पिता आयकर न देते हों।
- बालिका ने 12 वीं के बाद स्नातक में प्रवेश लेने में गैप न किया हो। अन्यथा उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- कक्षा में नियमित रूप से उपस्थित होने का प्रमाण पत्र जोकि संस्थान द्वारा दिया गया हो।
- स्नातक की कक्षाओं में नियमित उपस्थिति का प्रमाण पत्र
- अगर लाभार्थी विकलांग है तो मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
- 12 वीं की मार्कशीट
Kalibai Scooty Yojana की लाभार्थी सूची कैसे देखें ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आप होम पेज पर दिए गए विकल्पों में से ऑनलाइन स्कालरशिप पर क्लिक करें।
- इस पेज पर आप को ” Final list of ‘ kalibai bheel medhawi chhatra scooty yojna ” पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आप के सामने लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
- इस तरह से आप योजन के तहत लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Check Other Govt Jobs | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs)
Ans. rajasthan.gov.in इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट है। जिस के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं और अन्य जरुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Ans. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12 वीं कक्षा में न्यूनतम 65 प्रतिशत और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12 में न्यूनतम 75 % अंक प्राप्त कर योजना के तहत आवेदन करने पर स्कूटी प्राप्त होती है।
Ans. जब आप 12 वीं पास कर के पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद योजना के तहत आवेदन करेंगे।